वकालत की प्रैक्टिस कर रही 27 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा, मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के मेहली क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही 27 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती यहां अकेली रह रही थी।

उसने लॉ की पढ़ाई की थी और जिला अदालत चक्कर में वकालत की प्रैक्टिस कर रही थी। मृतक युवती मूल रूप से जुब्बल के खरशाल गांव की रहने वाली थी बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को युवती का शव किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को इसकी सूचना दी।

फ़िलहाल अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि युवती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी लाया गया है। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देई उत्सव-2026 में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, 25 स्कूलों की छात्राओं ने लिया हिस्सा

देई उत्सव-2026 में 25 स्कूलों की बालिकाओं ने विभिन्न...

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...