मोदी की मंडी रैली में 1800 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा, 5 ड्रोन व 150 नए CCTV

--Advertisement--

Image

मंडी, 22 सितंबर – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश के मंडी में 24 सितंबर को होने वाली भाजपा युवा मोर्चा की संकल्प रैली के चलते पुलिस ने कमर कस ली है। मंडी में प्रदेश भर से पुलिस जवानों को बुलाया गया है ताकि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में किसी प्रकार की कानून व ट्रैफिक की समस्या से निपटा जा सके।

इसके साथ ही इस बार मोदी के सभा स्थल के समीप 150 नए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर पुलिस नजर रख सके। इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर शहर और इसके आस पास 5 ड्रोन कैमरों की सहायता से भी निगरानी रखी जाएगी।

वीरवार को मंडी पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मोदी की रैली के दौरान पुलिस के 1600 और 200 के करीब होमगार्ड जवान सुरक्षा और ट्रैफिक का जिम्मा संभालेंगे।

उन्होंने बताया कि पड्डल मैदान को 13 सेक्टरों में जबकि पूरे शहर को ट्रैफिक के लिहाज से 4 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही 4 स्थानों पर पुलिस ने नाके लगाए हैं व पिछले एक सप्ताह से पुलिस जिला और इसके आस पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति व लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

उन्होंने बताया कि रैली के 4 घंटे पहले और 2 घंटे बाद तक किसी भी प्रकार के ड्रोन या फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की फ्लाइट पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वहीं शहर और इसके आस पास के इलाकों में ट्रैफिक प्लान प्रधानमंत्री की दिसंबर में हुई रैली की भांति ही रहेगा।

इसके साथ ही सभा स्थल में 6 एंट्री गेट व 40 एग्जिट गेट बनाए गए हैं साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्यूआरटी तैनात रहेगी। उन्होंने सभा में आने वाले युवाओं से आग्रह किया है  िक वे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पुलिस की बात माने और सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...