वोट उसे ही जो पेंशन बहाल करेगा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल
कांगड़ा नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के द्वारा वोट फॉर ओपीएस  मुहिम की शुरुआत खंड कांगड़ा मिनी सचिवालय के मीटिंग हॉल से महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने की।
इस अवसर पर कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मिन्हास ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि देहरा विधान सभा क्षेत्र में पिछले कल पोस्टर अभियान की शरुआत के बाद यह दूसरे विधानसभा क्षेत्र में वोट फ़ॉर ओपीएस अभियान की शुरुआत की है।
इस अबसर पर मीटिंग में उपस्थित सैंकड़ो कर्मचारियों सम्बोन्धित करते हुए कहा कि इस बार हिमाचल के कर्मचारी उसी पार्टी को वोट करेंगे जो पुरानी पेंशन बहाल करेगी।
उन्होंने कहा कि अभी तक कर्मचारी नेताओं और नेताओं के बच्चों का भविष्य बनाने के लिए वोट करते आए थे जबकि नेताओं ने एनपीएस रूपी बीमारी को हजारों कर्मचारियों पर थोप उनका बुढापा बर्बाद कर दिया।
उन्होंने कहा कि रिटायर होने के बाद एक हजार से पन्द्रह सो पेंशन एक भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हर  विधानसभा क्षेत्र में वोट फ़ॉर ओपीएस मुहिम शुरू की गई है। इस अबसर पर कर्मचारियों ने एक जागरूकता रैली निकाल पेंशन बहाली का संदेश भी सरकार को दिया।
ये रहे मौजूद
इस अबसर पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद्य राज्य महिला विंग संगठन सचिब पूजा सबरवाल कांगड़ा खण्ड   प्रधान राजीव समकरिया  खण्ड प्रधान नगरोटा संदेश चौधरी , जिला कांगड़ा कोषाध्यक्ष विरेश भारती, कांगड़ा सह सचिब जगत राम जिला कांगड़ा महिला विंग प्रधान ऋतू शर्मा , पीटीएफ प्रधान कांगड़ा  कमलजीत , मधु राणा और सैंकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...