शिमला: ठियोग में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 34 वर्षीय चालक की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस शिमला में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। शिमला के ठियोग में यह हादसा हुआ है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस एचपी 03 बी 6126 ठियोग पटीनाल रोड पर गोदरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है बस में केवल चालक ही था। बस में हादसे के वक्‍त कंडक्‍टर भी नहीं था। मृतक चालक की पहचान 34 वर्षीय विनोद ठाकुर पुत्र ज्ञान सिंह ठाकुर निवासी गांव सिरू, महोग, तहसील ठियोग के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस हादसे को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है बस हादसे का शिकार हुए विनोद ठाकुर का तीन साल का बेटा है। बस यदि सवारियां होतीं तो वे भी हताहत हो सकती थीं। लेकिन गनीमत रही कि बस में सवारियां नहीं थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं एचआरटीसी प्रबंधन भी अपने स्‍तर पर हादसे की जांच करेगा। हादसे के पीछे क्‍या कारण रहे हैं, क्‍या बस में कोई तकनीकी खामी आ गई थी या फि‍र चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है, इसकी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...