हिमाचल: अश्‍लील फोटो वायरल मामले में महिला कांग्रेस नेता ने पार्टी पदाधिकारियों और पुलिस पर लगाए आरोप

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस से जुड़ी एक महिला नेता ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर अपने एक केस के सिलसिले में पुलिस प्रशासन, चिंतपूर्णी से कांग्रेस टिकट के चाहवान नेताओं व प्रदेश कांग्रेस हाईकमान पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

अपनी फेसबुक आइडी से जारी वीडियो में महिला नेता ने आरोप लगाया है कि करीब छह माह पहले कुछ लोगों ने उसके अश्लील फोटो वायरल किए थे। इस संबंध में उसने पुलिस थाना अम्‍ब में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में उसे आज तक न्याय नहीं मिला है।

उसने आरोप लगाया है कि वह इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों व कांग्रेस के आला नेताओं के पास भी गुहार लेकर गई थीं लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया। उसे न्याय नहीं मिला है। करीब 21 मिनट के इस वीडियो में उसने कांग्रेस के कई नेताओं पर आरोप जड़े हैं।

महिला नेता ने कहा कि उसने पार्टी के पास टिकट के लिए आवेदन किया है। इस कारण कुछ नेता उसे हाशिये पर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। उसे बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उसके साथ कोई खड़ा नहीं हो रहा है।

उसका आरोप है कि टिकट के लिए आवेदन करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उसे पार्टी की बैठक में बुलाना छोड़ दिया है। जिला में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी उसे नहीं बुलाया गया। उसका साथ न देने के लिए जिन नेताओं पर उसने आरोप लगाए हैं, उनमें से ज्यादातर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। हालांकि महिला नेता ने चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी व मंत्री सरवीन चौधरी की ओर से इस मामले को मीडिया में उठाने पर उनकी सराहना की है।

वहीं, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवान सिंह ने कहा कि यदि महिला नेता के साथ कुछ गलत हुआ है तो पुलिस को उसकी जांच करनी चाहिए। आरोपित व्यक्ति को सामने लाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। मामले की जांच कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नहीं बल्कि पुलिस ने करनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...