ज्वालाजी में आश्विन नवरात्र मेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विधायक रमेश धवाला रहे उपस्थित

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – आशीष कुमार

प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले 26 सितम्बर से 04 अक्तूबर, 2022 तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे। सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक ज्वालामुखी रमेश धवाला की उपस्थिति में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित मंदिर न्यास की बैठक में यह जानकारी दी।

बैठक में विधायक रमेश धवाला ने कहा कि ज्वालामुखी विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, तथा देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के कारण यहां नवरात्र मेलों में श्रद्धालू हर नवरात्र में बड़ी संख्या में आते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं को हर सम्भव व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु सभी विभाग अभी से तैयारी प्रारम्भ कर दें।
सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा

श्रद्धालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत क्षेत्र में हथियारों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी विभाग एवं आने वाले श्रद्धालू स्वच्छता एवं अपनी क़ीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।

उन्होंने मेलों के दौरान साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने तथा मेलों के दौरान सभी स्थानों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंनेे जल शक्त विभाग के अधिकारियों को पेयजल स्त्रोतों की साफ सफाई सुनिश्चित करने तथा सभी स्त्रोतों की क्लोरीफिकेशन के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इस दौरान क्षेत्र में शस्त्र एवं विस्फोटक प्रदार्थों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल शक्ति, परिवहन, विद्युत, इत्यादि सम्बन्धित विभाग श्रद्धालुुओं को हर सम्भव सहायता एवं सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान मंदिर परिसर में सभी आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर रोड़ पर ढ़ोल-नगाड़े और भिक्षा देने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मनोज ठाकुर ने कहा कि व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने स्थानीय व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह नवरात्रोें के दौरान स्थानीय प्रशासन, मंदिर समितियों व धार्मिक स्थलों के स्वयंसेवकों को व्यवस्था बनाये रखने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को न भरा जाये। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि दुर्धटनाओं तथा अनावश्यक जाम से बचा जा सके।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने सामान तथा बच्चों को अकेले न छोडने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें तथा अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतें ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

उन्होंने श्रद्धालुओं को सचेत करते हुए कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई के समय स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर अधिकारी ज्वालाजी बिचित्तर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य, मंदिर प्रशासन व मंदिर न्यास सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...