शिमला-सोलन रोड पर शोघी में भूस्खलन, चपटे में आए टिप्पर और जेसीबी मशीन

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

शोघी में शिमला-सोलन रोड पर शुक्रवार को एक बार फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। शोघी में लैंडस्लाइड होने से यहां पर सडक़ किनारे खड़े टिपर और दो जेसीबी इसकी चपेट में आ गए हैं। हालांकि, यातायात को बहाल कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शिमला-सोलन हाईवे पर सुबह अचानक से लैंडस्लाइड हो गया।

यहां पर एक मकान की खुदाई का काम चला हुआ था, जिस कारण निचला हिस्सा पूरी तरह से बैठ गया। इससे मलबा और पत्थर सडक़ पर आ गए। गनीमत यह रही कि कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सुबह के समय यहां पर एक एचआरटीसी की बस भी गुजर रही थी, हालांकि समय रहते ड्राइवर ने बस को यहां से निकाल दिया था। जैसे ही लैंडस्लाइड हुआ कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी को मौके पर बुलाया और सडक़ को खोलने का काम शुरू कर दिया।

फिलहाल सडक़ मार्ग को खोल दिया गया है, लेकिन मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी है। गौर रहे कि इस बार शिमला में भारी बारिश हुई है जिसके चलते लैंड स्लाइड का खतरा अभी भी बना हुआ है।

धूप तेज होने के चलते अब पत्थर और मिट्टी सडक़ पर आ रहे हैं। जिससे आने-जाने वाले वाहनों को एक तो का सामना करना पड़ रहा है। शिमला से लेकर सोलन तक सडक़ मार्ग को बनाने का काम चला हुआ है। ऐसे में लैंडस्लाइड का खतरा भी बरकरार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...