
कुल्लू – आदित्य
कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे में रामशिला के समीप दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा वीरवार रात को हुआ जब एक ट्रक सेब लेकर बंदरोल सब्ज़ी मंडी से मैनपुरी जा रहा था।
जैसे ही यह रात करीब 11.20 बजे जब ट्रक वैष्णो माता मंदिर के पास पहुंचा तो कुल्लू से मनाली की तरफ को आ रहा तेज रफ्तार ट्रक इस गाड़ी से टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए और गाड़ियों में भरे सेब व टमाटर पूरी सड़क में बिखर गए।
हादसे में चालक विजय कुमार घायल है। जबकि दूसरे ट्रक के चालक को हल्की चोटें आई है। मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
