लंज कालेज में एसएफआई का हल्ला वोल

--Advertisement--

Image

कालेज प्रशासन व सरकार के विरुद्ध खुव चली नारेबाजी, कालेज स्टाफ न होने व कालेज भवन शिफ्ट करने के लिए किया धरना प्रदर्शन

लंज – निजी संवाददाता

आज लंज महाविद्यालय में एसएफआई जिला कांगड़ा सचिव रजनी के नेतृत्व में कॉलेज के छात्रों ने प्रदेश सरकार व कालेज प्रशासन के विरुद्ध जोरदार हमला वोला। साथ ही छात्रों ने कहा कि प्रदेश सरकार को क्या जल्दी आ पड़ी थी। जो विना लाईट व विना पानी की सप्लाई के लिए कालेज के नए भवन का उद्घाटन करना पडा।

इस मौके पर छात्रों ने कालेज प्रशासन द्वारा पीटीए फंड के नाम पर पैसे वटोरने का भी आरोप लगाया। साथ ही छात्रों ने कॉलेज में रिक्त चल रहे पदों को न भरने पर भी प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेवाजी की। इस मौके पर छात्रों ने पुराने कालेज भवन के गेट पर नारेवाजी की उसके वाद छात्रों ने पुराने कालेज भवन से लेकर रैली निकालकर नारेवाजी की और नए कालेज के भवन में भी नारेवाजी की।

छात्रों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पहले कालेज में समस्त स्टाफ को पूरा करना चाहिए था। और लाइट व पानी की व्यवस्था पूरी करनी चाहिए थी तव जाकर कॉलेज का उद्घाटन करना चाहिए था। और अगर उद्घाटन कर ही दिया है तो पानी व लाईट की व्यव्स्था नए भवन में करनी चाहिए व कालेज के स्टाफ को भरने के लिए भी प्रयास करने चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कि कालेज में इस समय पिछले पांच सालों से राजनितिक शास्त्र के प्रोफेसर का पद खाली चल रहा है व अंग्रेजी के प्रोफेसर का पद पिछले तीन व म्युजिक के प्रोफेसर का पद पिछले आठ सालों से नहीं भरा गया है।

साथ ही सरकार ने सांईस तो चला दी पर केमिस्ट्री व फिजिक्स के पद के इलावा समस्त सांईस के स्टाफ के पद खाली चल रहे है। अंग्रेजी के मेन विषय का प्रोफेसर ही नहीं है ।

छात्रों ने कहा कि जव तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है छात्र हर रोज ऐसे ही प्रदर्शन जारी रखेंगे व फिर भी सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो भूख हडताल भी वैठने को तैयार है जिसकी जवावदेही प्रदेश सरकार की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...