शाम अजनबी द्वारा लिखित कहानी “आखिरी मील का पत्थर” बटोर रही खूब सुर्खियां, “हिमाचल की उत्कृष्ट कहानियां” नामक कहानी संग्रह में मिला स्थान

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला से सम्बंध रखने वाले युवा लेखक शाम अजनबी द्वारा लिखित कहानी “आखिरी मील का पत्थर” को दिल्ली से इंद्रप्रस्थ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हो रहे कहानी संग्रह “हिमाचल की उत्कृष्ट कहानियां” में स्थान मिला है।

यह चम्बा किला के लिए गर्व का विषय है कि चम्बा जिला से सम्बद्ध रखने वाले युवा लेखक को इस संग्रह में स्थान मिला है और कहानी “आखिरी मील का पत्थर” बहुत अधिक सुर्खियां बटोर रही है।

इस संग्रह का सम्पादन डॉ अरविंद ठाकुर, राजेन्द्र पालमपुरी व कल्याण जग्गी द्वारा किया गया है और डॉ सुशील कुमार फुल्ल द्वारा इस संग्रह की भूमिका लिखी गयी है। इस संग्रह में हिमाचल प्रदेश से सम्बंध रखने वाले 34 कहानीकारों की कहानियों को स्थान मिला है।

जिनमे- अशोक दर्द, जय नारायन कश्यप, राजीव त्रिगर्ति, मनोज कुमार शिव, पंकज दर्शी, अजय पाराशर, विजय उपाध्याय, सुदर्शना, सुशील कुमारी गौतम, कमलेश सूद, विक्रम कौशल प्रयास, अर्जुन कनोजिया, अशोक कालिया, हंस राज भारती, राकेश सिंह मिन्हास, अलका चावला, सुमन शेखर, शबनम आर्य, भूपिंदर जसरोटिया, गोपाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, आशिमा बनयाल, दीन दयाल वर्मा, विक्रम गथानीया, शेर सिंह, कृष्ण महादेविया, राजेन्द्र राजन, गंगा राम राजी, सुशील कुमार फुल्ल, सुदर्शन भाटिया हैं।

इस कहानी संग्रह का लोकार्पण भाषा विभाग हिमाचल प्रदेश व रचना साहित्य एवं कला मंच पालमपुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा जो सितम्बर माह के अंत में प्रस्तावित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...