देहरा के दोहग पलोटी पहुंची श्रीबालाजी हॉस्पिटल की टीम, लोगों को दिया स्वास्थ्य लाभ

--Advertisement--

Image

श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, फ्री दवाइयां भी बांटी

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा के निर्देश पर अस्पताल के चिकित्सक जगह-जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।

श्रीबालाजी हॉस्पिटल अब तक 75से भी अधिक फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इस कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है।

इसी कड़ी में बुधवार को श्रीबालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा की ग्राम पंचायत दोहग पलोटी पहुंचा। यहां श्रीबालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं।

इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। बता दें कि श्रीबालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर अस्पतालों में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घरद्वार पर ही इलाज किया जाए।

इसी के चलते जगह-जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब तक सैंकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...