मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से 30 नई एंबुलेंस को दिखाई ह‍री झंडी, दूर-दराज क्षेत्र में मिलेगी सेवाएं

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला 30 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और एम्बुलेंस की निरंतर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए 30 नई एंबुलेंस रवाना कीं।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों में घर-घर जाकर बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सुविधा का विस्तार किया जा रहा है, ताकि मरीजों को इलाज करवाने में कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा राज्य में पीपीपी पर 25 दिसंबर 2010 को राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। जयराम ठाकुर ने कहा राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में 46 एंबुलेंस, वर्ष 2020 में 100 एंबुलेंस और वर्ष 2022 में 50 एंबुलेंस समर्पित की हैं। इस प्रकार राज्य के लोगों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 के तहत 196 एंबुलेंस प्रदान की गई हैं।

इसके अलावा सरकार ने वर्ष 2020 में जनकल्याण के लिए 10 जीवनधारा स्वास्थ्य एंबुलेंस भी समर्पित की हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि जनकल्याण के लिए कुल 25 मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 ने अब तक राज्य में करीब 18,25,695 लाभार्थियों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा राज्य के लोगों को 248 एंबुलेंस सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा, मिशन निदेशक एनएचएम हेमराज बैरवा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाक्‍टर अनीता महाजन उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...