झगड़ा करने रोका तो कार चालक ने पुलिस कर्मी को ही जड़ दिया थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू के पुलिस चौकी लुहरी में तैनात जवान को कार चालक ने थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। आनी खंड के दलाश में सोमवार को मेला था। यहां पर पुलिस के जवान अपनी सेवाएं दे रहे थे।

रात्रि कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति मेला मैदान के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। इस पर पुलिस जवान जिया लाल और योगराज मौका पर पहुंचे। इस दौरान एचपी-35-3050 कार चालक ने पुलिस जवान जिया लाल को थप्पड़ मार दिया। इसकी शिकायत जवान ने लुहरी चौकी में की है।

मामले की पुष्टि डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने की है। उन्होंने बताया पुलिस ने जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...