चोरों ने चाचा-भतीजे के घरों में लगाई सेंध, लाखों के आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत मानूवाल नंगलखुर्द में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित सुभाष सिंह पुत्र त्रिलोक ने टाहलीवाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। जब वह सुबह उठे और साथ वाले कमरे को झाड़ू लगाने के लिए खोला तो पाया कि कमरे की ग्रिल टूटी हुई थी।

वहीं जांच करने पर पाया गया कि अलमारी रखे नकदी व आभूषण गायब थे। उस कमरे में  परिवार का कोई भी सदस्य नहीं सोया था, जिसके चलते चोरों ने पहले ग्रिल तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया और उसके चोरी को अंजाम दिया। चोर सुभाष सिंह के घर से 2 सैट कानों की बालियां, सोने का लॉकेट व अंगूठी ले उड़े हैं, जिससे सुभाष सिंह को साढ़े 3 लाख के करीब नुक्सान पहुंचा है।

दूसरी तरफ सुभाष चंद के भतीजे के घर में भी ग्रिल तोड़ कर ही चोरी को अंजाम दिया गया है। सुभाष सिंह का भतीजा विदेश में नौकरी करता है। उसकी पत्नी गुरप्रीत का कहना है कि चोरों द्वारा सोने के आभूषण चोरी किए गए हैं। गुरप्रीत अपने मायके गई हुई थी।

जिस कमरे में आभूषण थे वहां कोई नहीं था। दूसरे कमरे में भाई व भाभी सोए हुए थे। भतीजे के घर से 3 अंगूठियां, सोने की मटर माला, सोने की चेन में सोने का खंडा व 2 सोने के कंगन चोरी होने से 5 लाख का नुक्सान पहुंचा है।

पुलिस ने दोनों के बयान कलमबद्ध कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...