टाटा मोटर भरेगी 200 पद, आठ सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में होगा साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में आठ सितंबर को टाटा मोटर गुजरात और टाटा मोटर्स लिमिटेड उत्तराखंड साक्षात्कार के माध्यम से 200 पदों को भरेगी। आठ सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के सौजन्य से (उत्तराखंड) और (गुजरात) प्लांट की टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में इच्‍छुक युवा भाग ले सकते हैं।

इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं। जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने वेल्डर, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, शीट मेटल आइटीआइ कोर्स पास कर रखा हो।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि 08 सितंबर को उत्तराखंड प्लांट और गुजरात प्लांट की नामी कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही है।

कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने वांछित व्यवसायों में आइटीआइ कोर्स पास कर रखा हो। उन्होंने बताया कि कंपनी आइटीआइ पास युवाओं को चयनित होने पर नीम प्रोजेक्ट के अंदर दो से तीन साल के लिए जाब रोल पर रखेगी उसके उपरांत उन्हें 12,850 रुपये मासिक सीटीसी देगी।

इसमें कंपनी चुने हुए अभ्यार्थियों को ट्रेनिंग के बाद नीम स्कीम प्रोजेक्ट की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसमें पास आउट अभ्यर्थी जो 2019 से 2022 तक हो (एससीवीटी – एनसीवीटी) इसमें भाग ले सकते हैं तथा इसमें अपीयरिंग प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें जिन अभ्यर्थियों ने तीन साल का पालिटेक्निक डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में किया हो वह भी इसमें भाग ले सकते हैं।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने बताया यह कंपनी प्रशिक्षुओं को 2 से 3 साल के लिए रेगुलर लेकर जाएगी उसके उपरांत परफॉर्मर्स के आधार पर उन्हें नियमित भी करेगी l

उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को सब्सिडाइज कैंटीन, ट्रांसपोर्टेशन इंश्योरेंस, मेडिक्लेम, यूनिफॉर्म, शूज, पीपीई किट, वीकली होलीडे, कंपनी अप्रूव हॉलीडे, महीने की एक कैजुअल लीव, कंपनी देगी।

कंपनी टाटा मोटर कार की बॉडी तथा एक संपूर्ण कार टाटा मोटर (ब्रांड) तैयार करके देती है। कंपनी खाली 200 रिक्त पदों को भरेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...