बिलासपुर में मंडी के 4 युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सलापड़ पुल के पास एक कार से 2.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम हरनोडा रोड पर सलापड़ पुल के पास गश्त पर थी।

इस दौरान नाका लगाकर सभी गाड़ियों की जांच की जा रही थी।उसी समय हरनोडा की तरफ से एक कार (HP31A 2798) आई, जिसे  पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार में बैठे चार लोग घबरा गए।

इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली। पुलिस को कार के डेस बोर्ड से एक पॉलिथीन का पैकेट बरामद हुआ, जिसमें जांच करने पर 2.84 ग्राम चिट्टा था।

वहीं,  आरोपियों की पहचान पुनीत चौहान पुत्र सुमन गांव महादेव, मनोज कुमार पुत्र राकेश कुमार गांव धारंडा, योगराज पुत्र अमर सिंह गांव मैरामसीत, तथा ललील पुत्र सुरेश कुमार गांव मैरामसीत जिला मंडी के रूप में हुई है।

डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...