ब्रेकिंग: कमल के फूल तोड़ने की कोशिश में गवाइ जान, कालीस्थान तालाब में डूबा शख्स मौत

--Advertisement--

Image

नाहन, 3 सितंबर – नरेश कुमार राधे

शहर के कालीस्थान तालाब में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कमल के फूल तोड़ने के लिए तालाब में उतरा था, लेकिन पानी की गहराई व दलदल में फंस गया। घटना दोपहर करीब 2ः30 बजे  की है।

हादसे की सूचना मृतक के साथी ने ही पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ डीएसपी हैडक्वार्टर मीनाक्षी शाह मौके पर पहुंची। चूंकि गहराई व दलदल अधिक होने के कारण शव का पता नहीं चल रहा था।

इसके बाद सूचना एसडीएम को दी गई। इसके बाद तुरंत ही आर्मी जवानों को मौके पर रेस्क्यू के लिए बुला लिया गया। मौके पर पहुंची आर्मी की टीम ने चंद मिनट के भीतर शव को पानी से बाहर निकाल लिया।

बताया जा रहा है मृतक अधेड़ उम्र का व्यक्ति था, जो शहर के अमरपुर मोहल्ला का रहने वाला हैं। डीएसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...