युवा वर्ग ने पुराना कांगड़ा घाट के समीप NH-88 पर बस ठहराव के लिए उठाई मांग

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा के विधायक पवन काजल जो कि भाजपा में शामिल हो चुके हैं उनसे उनके कार्यालय में पुराना कांगड़ा का स्थाई युवा वर्ग मिला और उन्होंने पुराना कांगड़ा घाट मार्ग के पास NH-88 पर बसे ना रुकने व अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान विधायक को पुराना कांगड़ा के स्थानीय युवा वर्ग द्वारा बस स्टॉप का साइन बोर्ड लगाने का सुझाव दिया गया। ताकि पुराना कांगड़ा में भी बसे रुक सके।

लोगो में उम्मीद है कि बस ठहराव का बोर्ड लगने के कारण बसों का ठहराव कुछ देर के लिए वहां जरूर होगा। ठहराव होने के कारण पुराना कांगड़ा के लोगो को बसों के लिए घंटो इंतजार नहीं करना पड़ेगा। युवा वर्ग का प्रयास है कि पुराना कांगड़ा घाट के पास सभी बसे रुक सके।

इस बारे में पवन काजल ने युवाओं को विश्वास जताया कि जल्द ही एक हफ्ते के भीतर लोगो की सुविधाओ के लिए पुराना कांगड़ा घाट मार्ग के पास बोर्ड लगा दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान युवा वर्ग में आशुतोष परवान, पारस शर्मा, वरुण चौधरी, अंशुल शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...