आइटीआइ शाहपुर में 45 युवाओं को मिला रोजगार, यह रहेगा इनका पैकेज

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांगडा जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में शुक्रवार को दो निजी कंपनियों ने दस्तक दी। पहली कंपनी पटियाला की माधव केआरजी लिमिटेड में 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें जिला भर के 45 अभ्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

कंपनी से आए रिक्रूटमेंट हेड के सुमित, ट्रेनर जितेश और मैकेनिकल की तरफ से विवेक ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को एक साल की ट्रेनिंग देगी। इसके बाद उन्हें 10, 000 मासिक मिलेगा। उसके बाद उन्हें ट्रेनी के तौर पर 15,000 पर नियमित भी करेगी तथा कंपनी की और भी सुविधाएं रियायती दरों पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी टीएमटी सरिया का कार्य करती है।

दूसरी कंपनी जेसीटी लिमिटेड होशियारपुर की साक्षात्कार में 40 अभ्यर्थियों ने भाग लिया तथा उसमें जिला भर के 18 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

कंपनी की तरफ से आए इंस्ट्रूमेंट इलेक्ट्रिकल के राजीव त्रिपाठी, मैकेनिकल से मैनेजर गुरप्रीत ङ्क्षसह, और मैनेजर सतपाल ङ्क्षसह पटियाल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को पीएफ और ईएसआई को काटकर 9,500 रुपये 8 घंटे के और ओवरटाइम भी मिलेगा तथा रहने के लिए फ्री सुविधा और सब्सिडाइज्ड रेट पर खाना मिलेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी नायलान फिलामेंट के धागा बनाती है।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने चयनित युवाओं को बधाई दी तथा उन्होंने बताया कि दोनों कंपनियों में चयनित युवक इसी महीने की 6 सितंबर और 8 सितंबर को ज्वाइन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देशभक्ति और पहाड़ी संस्कृति का अनूठा संगम लेकर आया नया गीत “फौजी मुंडू

हिमखबर डेस्क पहाड़ी संगीत और देशभक्ति की भावना को समर्पित...

शाहपुर में गश्त के दौरान 6 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध...

होमगार्ड की हत्या मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सरकाघाट में वर्ष 2016 में...