ऊना : ढाबे के कामगारों के बीच खूनी झड़प, ब्लेड से किया लहूलुहान…PGI रैफर

--Advertisement--

Image

ऊना, 2 सितंबर – अमित शर्मा

पुलिस थाना हरोली के तहत क्षेत्रां स्थित ढाबा में कामगारों के बीच खूनी झड़प हो गई। मारपीट के दौरान एक कर्मी पर ब्लेड मार कर लहूलुहान कर दिया गया।

घायल कर्मी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ढाबा मालिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से क्षेत्रां में ढाबा चलाता है। शुक्रवार सुबह ढाबे में कार्यरत कर्मी नेपाल निवासी अनिल व सुनील कुमार निवासी गढ़वाल के बीच किसी विवाद को लेकर बहस हो गई, और देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई।

इसी दौरान अनिल कुमार ने सुनील पर ब्लेड से हमला लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया। फोन पर मिली सूचना के बाद ढाबा संचालक सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा और लहूलुहान हालत में पड़े सुनील को उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गया। जहां पर उसकी बिगड़ी स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related