कांग्रेस के मीडिया डिपार्टमेंट ने विधानसभा चुनावों को लेकर तैयार की रणनीति

--Advertisement--

Image

कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर जनता के बीच ले जाएगा मिडिया डिपार्टमेंट

2  सितंबर, शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस के मिडिया डिपार्टमेंट ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार कर दी है। मीडिया डिपार्टमेंट न केवल भाजपा के झूठे प्रचार का पर्दाफाश करेगा बल्कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाएगा।

शुक्रवार को कांग्रेस के मिडिया-सोशल मीडिया डिपार्टमेंट द्वारा पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

हिमाचल कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट के चेरयमैन नरेश चौहान ने वर्कशाप में एआईसीसी मीडिया एंड पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा, एआईसीसी सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनिते, एआईसीसी के प्रवक्ता आनंद माधव, आलोक शर्मा, विंग कमांडर अनुमा आचार्य सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्कशाप से कार्यकर्ताओं को सीखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वर्कशाप में वरिष्ठ नेताओं के दिए दिशा निर्देशों,  बहुमूल्य सुझावों को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।

एआईसीसी मीडिया एंड पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा ने कार्यकर्ताओं से पूरे जुनून से कार्य करने का आवाहन किया और कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता पूरे जोश से काम करेंगे तो कोई भी कांग्रेस को सता में आने से नहीं रोक सकता।

इस मौके पर कांग्रेस के हिमाचल सहप्रभारी संजय दत्त ने कहा है कि हिमाचल में जनता बदलाव चाहती है। संजय दत्त ने कहा कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है और वह पार्टी के लिए तनमन से पूरा कार्य कर रहे हैं।

संजय दत्त ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीते आठ साल से देश और हिमाचल की जयराम सरकार ने बीते पांच सालों से प्रदेश को लूटा है। ऐसे में जनता अब बदलाव चाह रही है।

एआईसीसी सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनिते कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी भूमिका अहम है, इसलिए उनको जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरी ताकत से काम करें क्योंकि आज सभी का लक्ष्य वर्तमान नाकाम सरकार को सता से बाहर फैंकना है।

कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास पूर्व कांग्रेस सरकारों की देन रहा है।

उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है और जनता के बीच कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मीडिया और सोशल मीडिया विंग इसमें अहम भूमिका निभा सकता है।

एआईसीसी के प्रवक्ता आलोक शर्मा, आनंद  माधव ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

एआईसीसी के संयुक्त सचिव गोकुल पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर इस लड़ाई को लडें और कांग्रेस की दस गारंटियों को लोगों के बीच ले जाएं। कांग्रेस सोशल मिडिया के चेयरमैन आश्रय शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया विंग पार्टी की दस गारंटियों को जनता के बीच ले जाएगा।

ये रहे मौजूद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं एआईसीसी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौक पर महिला काग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...