बिक्रम ठाकर ने पठानकोट से दिल्ली वाया टेरेस-कोटला एसी बस को दिखाई हरी झंडी

--Advertisement--

Image

महिला मंडलों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे: बिक्रम ठाकर

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के कल्याण और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि महिला मंडलों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज शुक्रवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के जनडौर में महिला मंडलों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि यह बात कही। बिक्रम ठाकुर ने ग्राम पंचायत जनडौर, अमरोह, क़स्बा जागीर, हलेड़, बनेड़, खैरियाँ एवं अमलेहड़ के 30 महिला मंडलों को आवश्यक सामान वितरित किया।

जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं विभिन्न महिला मंडलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का निर्माण करके गांव व समाज को आत्मनिर्भर बना सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पकड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान दें। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके कल्याणार्थ अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार हर महिला को 60 वर्ष की आयु से बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। प्रदेश में महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाली लगभग एक लाख 25 हजार महिलाओं को इस योजना से लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना पर प्रदेश सरकार लगभग 60 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, आशावर्कर सहित सभी विभागों में कार्य कर रहे पैरा वर्कर के मानदेय में प्रदेश भाजपा सरकार ने 900 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत आर्थिक सहायता को 31000 रुपये से बढ़ाकर 51000 रुपये किया गया है। इसी प्रकार, बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 21000 रुपये किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ौतरी सुनिश्चित की गई है ताकि जमीनी स्तर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले हजारों महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं के लाभ सुनिश्चित किए जा सके।

उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम उपरांत जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौक़े पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

पठानकोट से दिल्ली बस को दिखाई हरी झंडी

उद्योग मंत्री ने जनडौर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की नयी वतानुकूल बस हिमधारा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि संसारपुर टेरेस डिपु के अंतर्गत चलने वाली यह बस पठानकोट से दिल्ली वाया टेरेस-कोटला-चिंतापूर्णी होकर जाएगी। उन्होंने बताया कि टेरेस से सायं 7 बजे रवाना होने वाली इस बस के चलने से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली तक आरामदायक एसी बस की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ज़िला परिषद उपाध्यक्ष सनेह परमार, ज़िला परिषद अणु राणा, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अनिता सेपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, महामंत्री रुपिंदर डैनी, महामंत्री वरिंदर ठाकुर, हरबंस कालिया, शेर सिंह डोगरा, एचआरटीसी निदेशक मंडल सदस्य सुशील शर्मा, आरएम देहरा कुशल गौतम, आरएम टेरेस राजेंद्र पठानिया सहित भारी संख्या में विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...