नंदपुर भटोली गांव के युवा अयाज हुसैन ने जीता गोल्ड, स्कूल पहुंचने ओर हुआ भव्य स्वागत

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

जिला स्तरीय अंडर-14 (मेजर गेम्स) खेलकूद प्रतियोगिताएं जिनका आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता में शिक्षा खंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत आते राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर भटोली के छात्र अयाज हुसैन ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 48 किलो भार वर्ग मुकाबले में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है ।

खेल नियम के अनुसार तीन राउंड में होने वाले इस मुकाबले को आयाज द्वारा मुक्केबाजी के पहले राउंड मे शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। अयाज के आक्रामक और जोशीले प्रदर्शन को देखते हुए प्रतिद्वंदी खिलाड़ी ने खेल से क्विट कर लिया। जिससे कि प्रतियोगिता पहले चरण में ही पूरी हो गई और आयाज को विजेता खिलाड़ी घोषित कर दिया गया।

अयाज हुसैन द्वारा इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता को दिया गया। वही राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर भटोली के मुख्य अध्यापक राकेश धीमान द्वारा अयाज हुसैन की सफलता का पूरा श्रेय अयाज के माता पिता और समस्त स्कूल स्टाफ को दिया गया।

मुख्य अध्यापक राजेश धीमान द्वारा इस शानदार उपलब्धि पर अयाज हुसैन के माता-पिता को बधाई दी और अयाज हुसैन के उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया की आगे इस छात्र का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जो की जिला ऊना में आयोजित होने जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...