नाकेबंदी के दौरान टैक्सी से बरामद की 2 किलो 610 ग्राम चरस की खेप

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

सुंदरनगर में पुलिस थाना की टीम ने वीरवार देर रात चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर स्थित पुंघ में नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी में सवार 35 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 610 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम वीरवार देर शाम चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर पुंघ में नाकाबंदी कर चैकिंग की जा रही थी।

इस दौरान एक टैक्सी को चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को कार में बैठे आरोपी अजय कुमार पुत्र अमरो गांव स्ट्रोथा डाकघर सुनारा तहसील व जिला चंबा जो मौजूदा समय में गांव पारसा डाकघर क्लाथ तहसील मनाली के कब्जे से 2 किलो 610 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस थाना की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने 35 वर्षीय व्यक्ति के कब्जा से 2 किलो 610 ग्राम चरस बरामद की है।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कारवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...