नूरपुर इलाके के एक साथ नौ स्कूल अपग्रेड, तीन सीनियर सेकेंडरी व छह हाई स्कूल बने

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

प्रदेश मंत्रिमंडल की बुधवार को शिमला में हुई बैठक में नूरपुर इलाके के नौ स्कूल एक साथ अपग्रेड किए गए हैं। स्कूल अपग्रेड होने की सूचना मिलते ही संबंधित गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मंत्रिमंडल ने राजकीय उच्च पाठशाला कमनाला, डन्नी व खज्जन को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दिया है जबकि राजकीय माध्यमिक पाठशाला बदूही खास, खेल, बागनी, थोड़ा भलूण, माओ व थोड़ा स्कूल को राजकीय उच्च पाठशाला का दर्जा दिया है।

दो जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नूरपुर दौरे के दौरान स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री राकेश पठानिया ने इन स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की मांग की थी जिसे मुख्य मंत्री ने स्वीकार कर लिया था तथा बीते दिन मंत्रिमंडल ने इन स्कूलों को अपग्रेड करने की मंजूरी प्रदान कर दी।

जिला परिषद सदस्य अर्पणा कुमारी, कमनाला पंचायत के सुशील पंडित, शाम सिंह व अमीं चंद, डन्नी पंचायत की सुरेखा देवी,जगरूप पठानिया, बलवान सिंह, भजन सिंह व कमल सिंह, गुलजार सिंह, श्रेया पठानिया, खज्जन पंचायत के चुहड़ दीन, कुलदीप पठानिया व लाड़ी, बदूही खास पंचायत के राजेश चिब, त्रिशला देवी , वीरेंद्र संबियाल व सुदर्शन गिल, खेल पंचायत के बलवान सिंह, बीना देवी व मंजू बाला, बागनी पंचायत के देव राज, लेख राज व पूनम देवी, थोड़ा भलूण पंचायत के कुसुम देवी , सुदेश कुमारी व जगदीश सिंह, थोड़ा पंचायत के बलराम सिंह, पवन सिंह व सुक्खा, माओ पंचायत के जोगिंदर सिंह, देव राज कौंडल व अश्वनी शर्मा ने नूरपुर क्षेत्र के नौ स्कूल अपग्रेड करवाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व वन मंत्री राकेश पठानिया का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल अपग्रेड होने से बच्चों को उनके घर के निकट शिक्षा मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना 8 हजार फिसला, क्रैश हुआ शेयर बाजार

हिमखबर डेस्क  मध्य एशिया में जारी विवाद के बीच सोने...