एक हफ्ते बाद 200 किलोमीटर दूर पौंग डैम में मिली बाढ़ में बहे द्रंग के सितार मोहम्मद की लाश

--Advertisement--

Image

कटौला – नरेश कुमार

19 अगस्त को मंडी जिला के उतरशाल घाटी के बागी नाले की बाढ़ में लापता चार लोगों में से एक और व्यक्ति का शव मिल गया है। लापता सितार मोहम्मद का शव कटौला से 200 किलोमीटर दूर पौंग डैम के मलबाड़ा के पास मिला है।

इसके साथ ही एक शव महिला का भी मिला है, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि एक शव की पहचान दं्रग विस के संदोआ गांव के लापता सितार मोहम्मद के रूप में हुई है।

सुबह मलबाड़ा में कुछ लोगों ने दो शवों को बहते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कांगड़ा पुलिस ने इसकी सूचना मंडी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली।

बता दें कि पिछले शुक्रवार को आई बाढ़ में सितार मोहम्मद अपने परिवार के पांच अन्य सदस्यों के साथ बाढ़ में बह गया था, जबकि सेहली की दुर्गा देवी भी बाढ़ में लापता हो गई थी। इसके बाद सितार मोहम्मद की दो बेटियों के शव संदोआ गांव से कुछ किलोमीटर दूर मिल गए थे, जबकि सितार मोहम्मद की पत्नी साइरा का शव कुछ दिन बाद संधोल से मिला था।

दोनों की बेटियां

सितार मोहम्मद के परिवार से अब उसका बेटा और भतीजे के शव अभी तक नहीं मिल सके हैं, जबकि दुर्गा देवी भी लापता है। दुर्गा देवी के परिजन भी पौंग के लिए रवाना हुए हैं। हो सकता है कि दूसरा शव दुर्गा देवी का निकले। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने दोनों शवों के मिलने और एक की शिनाख्त होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...