अगले महीने हो सकती है एनटीटी भर्ती, सरकार को 5000 स्कूलों में चाहिए प्री नर्सरी टीचर्स

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सितंबर महीने में प्री नर्सरी टीचर्स की भर्ती कर सकती है। यह उम्मीद इसलिए जगी है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने प्री नर्सरी टीचर भर्ती पॉलिसी का ऐलान किया है।

इसका मतलब यह हुआ कि शिक्षा विभाग में अन्य शिक्षक कैटेगरी की भर्ती नियमों के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया को इसमें नहीं अपनाया जाएगा और इस भर्ती के लिए अलग से पॉलिसी होगी। यदि यह पॉलिसी अलग हुई, तो भर्ती सितंबर महीने में संभव है।

स्वतंत्रता दिवस पर की गई इस घोषणा से पहले मुख्य सचिव ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के साथ बैठक की थी और उसके बाद ही पॉलिसी लाने को लेकर निर्णय हुआ। यह ड्राफ्ट प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा सचिव को सौंप रखा है और बहुत जल्द इस पर फैसला हो जाएगा।

15 अगस्त की घटनाओं को लागू करने के लिए कैबिनेट की बैठक जल्द होने वाली है। इस बैठक में स्टाफ को रखा जा सकता है। प्री नर्सरी भर्ती में एनटीटी महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा । इसके अलावा डीएलएड और डीईसीई को पात्रता देने की तैयारी है। साथ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर भी कोई प्राथमिकता दी जा सकती है।

बता दें कि वर्तमान में राज्य के 5000 स्कूलों को प्री नर्सरी टीचर की जरूरत है। इनमें 55000 बच्चे प्री नर्सरी की कक्षाओं में एनरोल हो चुके हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए अभी शिक्षक नहीं हैं।

शिक्षा विभाग में पिछले करीब डेढ़ साल से प्री नर्सरी भर्ती के ड्राफ्ट पर चर्चा चल रही है, लेकिन यह फाइनल नहीं हो पाई है। अब क्योंकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी घोषणा कर दी है। इसलिए इस भर्ती के जल्द होने की उम्मीद है।

यदि भर्ती नियमों के तहत राज्य में नियुक्ति करनी हो तो यह भर्तियां नई सरकार में ही हो पाएंगी, जिसका वर्तमान सरकार के लिए कोई राजनीतिक लाभ नहीं है।

प्री नर्सरी टीचर का वेतन कितना होगा? किन शर्तों के तहत भर्ती होगी? यह सब उस ड्राफ्ट के फाइनल होने के बाद ही पता चलेगा जो अभी कैबिनेट में रखा जाना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...