कोर्ट केस से बचने के लिए चालक ने रचा आत्महत्या का नाटक, पकड़ में आया तो हुआ पर्दाफाश

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल की डैहर उपतहसील के सतलुज पुल पर एक व्यक्ति ने खुद को मृत दिखाने के लिए आत्महत्या का नाटक रचा। व्यक्ति सतलुज पुल पर अपने पर्स, मोबाइल फोन, दस्तावेज व चिट्ठी छोड़कर चला गया।

पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो तलाश में जुट गई कि कहीं किसी ने सतलुज में छलांग न लगा दी हो। पुलिस को व्यक्ति बरमाणा में मिला।

यह है पूरा मामला

सोमवार को डैहर व बरमाणा पुलिस को सतलुज के पुल पर किसी के पर्स, चप्पल, मोबाइल फोन व चिट्टी होने की सूचना मिली। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद बरमाणा पुलिस ने सामान को अपने कब्जे में लेने के बाद संबंधित व्यक्ति के दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी गांव चहलैहिली तहसील घुमारवीं जिला, बिलासपुर के रूप में की।

व्यक्ति ट्रक चालक है। पुलिस ने उसके स्वजन से संपर्क किया। उसकी तलाश आरंभ की। इस दौरान राजेश कुमार बरमाणा में पुलिस को मिल गया। जांच में यह बात सामने आई कि राजेश कुमार का कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन था।

इससे ध्यान हटाने के लिए उसने यह सारा नाटक किया था। पुल पर छोड़ी अपनी चिट्टी में भी उसने अपने स्वजन को उसके नाम का अंतिम संस्कार तक करने की लिखने की बात कही थी। राजेश की इस हरकत के कारण डैहर व बरमाणा पुलिस पूरा दिन सतलुज व अन्य जगहों पर खाक छानती रही।

क्या कहते हैं अधिकारी

बरमाणा थाना के एएसआइ प्रभाकर शर्मा ने कहा कि आरोपित व्यक्ति को तलाश कर परिवार के हवाले कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...