एरियर की गणना में उलझे कर्मचारी, 1000 करोड़ की राशि में कितने फ़ीसदी एरियर मिलेगा?

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई एरियर को लेकर घोषणा ने कर्मचारी अब गणना में उलझा दिए हैं।

यह गणना इसलिए, क्योंकि मुख्यमंत्री ने 1000 करोड़ एरियर कर्मचारियों और पेंशनरों को देने का ऐलान किया है, जबकि यह नहीं बताया है कि एरियर कितना फीसदी दिया जाएगा? यही वजह है कि अब कर्मचारी खुद यह गणना करने में लगे हुए हैं कि यह कितना फ़ीसदी हो सकता है।

खुद वित्त विभाग का आकलन है कि नए वेतन आयोग का एरियर 10 हजार करोड़ के आसपास है। इस हिसाब से यह 10 से 15 फ़ीसदी तक ही बन रहा है, लेकिन पहली किस्त में क्या सभी को एक समान यह एरियर मिलेगा या इसका कोई फार्मूला होगा? इस बारे में अटकलें लग रही हैं।

मुख्यमंत्री घोषणा के बाद अब सीएम अनाउंसमेंट कैबिनेट में आएगी और उसके बाद वित्त विभाग इस बारे में आर्डर जारी करेगा। एरियर के लिए लिखित में जारी होने वाले आदेश के बाद ही पता चलेगा कि यह कितना फ़ीसदी है या इसका फार्मूला क्या होगा? लेकिन 1000 करोड़ कुल राशी यदि है, तो कर्मचारी इससे ज्यादा खुश नहीं दिखते।

मंगलवार को राज्य सचिवालय की कई शाखाओं में एरियर को लेकर चर्चा थी और कुछ कर्मचारी और अधिकारी तो वित्त विभाग में फोन कर इस बारे में पूछ रहे थे। मुख्यमंत्री ने सराहां में हुए राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में यह घोषणा करने से पहले अपने सरकारी निवास में मुख्य सचिव और वित्त सचिव के साथ लंबी बैठक की थी।

राज्य के राजकोष में अभी इतना पैसा नहीं है कि कोई बड़ी घोषणा राज्य सरकार करती। हाल ही में राज्य सरकार ने पंद्रह सौ करोड़ का लोन लिया था और उसमें से कुछ राशि वेतन अदायगी में चली गई है। यही वजह है कि एरियर के लिए महज 1000 करोड़ की ही घोषणा की गई। आर्थिक तंगी के कारण ही तीन फ़ीसदी महंगाई भत्ते की किस्त भी मुख्यमंत्री नहीं दे पाए। इसके लिए अब कर्मचारियों को कुछ इंतजार करना होगा।

वित्त विभाग की तैयारी के मुताबिक नए सिरे से राज्य सरकार लोन लेने जा रही है। यदि यह राशि कम ब्याज दर पर मिल गई, तो ज्यादा अमाउंट लिया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सितंबर महीने में एरियर की एक और किसत को लेकर भी मुख्यमंत्री घोषणा कर सकते हैं। इसी के साथ महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।

राज्य सरकार को 225000 कर्मचारियों और 190000 पेंशनरों को वेतन आयोग की अदायगी करनी है। वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को राज्य सरकार 3500 करोड़ दे चुकी है, लेकिन सबसे बड़ी अदायगी एरियर के तौर पर अभी बाकी है।

पेंशनरों के साथ जेसीसी टली

राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों के साथ की जाने वाली जेसीसी की बैठक टल गई है इस बैठक को पहले 18 अगस्त के लिए रखा गया था लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी के कारण 30 तारीख को बदला गया है हिमाचल प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी और इसी अनुसार जेसीसी के लिए बुलावा भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...