साऊथ अफ्रीका में चम्बा की शान बढ़ाएगा चम्बा रुमाल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

महात्मा गांधी का चित्रयुक्त चम्बा रुमाल जल्द ही साऊथ अफ्रीका में जिला चम्बा की शान बढ़ाएगा। इस रुमाल का आजादी के अमृत महोत्सव पर विमोचन किया गया। भूरी सिंह संग्रहालय में नॉट ऑन मैप संस्था के कार्यक्रम में डीसी दुनी चंद राणा मुख्यातिथि रहे।

उन्होंने सरस्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं अनामिका, लता, नीलम, पल्लवी, चंद्रेश एवं लता द्वारा कमला नैयर की देखरेख में तैयार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रयुक्त चम्बा रुमाल का विमोचन किया। संस्था ने चम्बा रुमाल को साऊथ अफ्रीका भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साऊथ अफ्रीका में नॉट ऑन मैप संस्था की सदस्य सुंदरा रेड्डी इसे प्राप्त करेंगी।

विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान

साऊथ अफ्रीका में चम्बा रुमाल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। डीसी राणा ने कहा कि चम्बा रुमाल में महात्मा गांधी का हूबहू चित्र उकेरा गया है। यह रुमाल जब साऊथ अफ्रीका में सजेगा तो इस कला को अंतर्राष्ट्रीय तौर पर अलग पहचान मिलेगी।

नॉट ऑन मैप संस्था के सह संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि चम्बा रुमाल तैयार करने की कला को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...