मैं गलत था, तो तू भी सही नहीं थी, सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूल गया एमबीबीएस स्टूडेंट

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज में सुसाइड से पहले एमबीबीएस स्टूडेंट अमन ने अपने आईपैड में सुसाइड नोट लिखा था। बताया जा रहा है कि पांच पेज के सुसाइड नोट में उसने अपना दर्द बयां किया है।

अमन ने खुद को निर्दोष बताते हुए किसी युवती पर भी गलत होने का आरोप लगाया है। एमबीबीएस स्टूडेंट अमन ने लिखा- मैं गलत था तो तू भी सही नहीं थी।

सुसाइड नोट अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में लिखा है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर अमन के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

गौर हो कि कि हिमाचल प्रदेश शिमला जिला के निवासी अमन ने नौ जुलाई को देर रात सुसाइड किया था। वह जयपुर के एसएमएस मेडिकल कालेज के कोठारी होस्टल में रहता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थर्ड ईयर में पढ़ रहे अमन ने सुसाइड से पहले रात को अपने आईपैड में सुसाइड नोट लिखा था। परिवार की मौजूदगी में एक कॉपी में लिखे पासवर्ड से आईपैड खोला गया।

आईपैड में पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है। ऐसे में पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है। आईपैड को जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा गया है।

सुसाइड नोट में किसी लडक़ी का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। सुसाइड नोट की पुलिस अभी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...