हिमाचल में भारी बारिश से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्थगित

--Advertisement--

Image

शिमला, 11 जुलाई – जसपाल ठाकुर

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हिमाचल दौरा स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से दौरा स्थगित हुआ है।

अरविंद केजरीवाल का मंगलवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम निर्धारित था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होना था। लेकिन प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आप ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

आप के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों राज्य में भूस्खलन की घटनाओं से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे समय में पालमपुर में मंगलवार को प्रस्तावित अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्थगित कर दी गई है।

गौरतलब है कि आप ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। आप द्वारा प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है। आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर लोगों के बीच जा रही है।

अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से प्रदेश का दौरा कर यहां आप के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की कवायद में जुटे हैं। वह मंडी और कुल्लू जिलों में भी तिरंगा यात्रा निकाल चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...