ट्रक के नीचे आई बाइक, एक युवक ने तोड़ा दम, दूसरा PGI रैफर

--Advertisement--

Image

सोलन, 11 जुलाई – जीवन वर्मा 

शहर के नजदीक शमलेच में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। दो बाइक सवार सेब से लदे ट्रक के नीचे आ गए, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार कार को ओवरटेक कर रहा थे। कार से टकराकर बाइक सवार ट्रक के नीचे घुस गया।

बाइक पर 2 लोग सवार थे, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

सेब से लदा ट्रक (HP20J-1025) ढली से बनारस जा रहा था। गाड़ी का चालक मौके पर मौजूद रहा, उन्होंने सारी घटना पुलिस को बताई। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। बाइक ट्रक के बिल्कुल नीचे बीच में फंसी हुई है। दोनों युवक सिरमौर के बताए जा रहे हैं।

एएसपी अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान जयपाल पुत्र कलम सिंह निवासी गांव गनोग पोस्ट ऑफिस बरग सांगडाह सिरमौर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

वहीं दूसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...