चंबा-पांगी मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, दंपती की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा-पांगी मार्ग पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार देर रात रानीकोट के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई है। इसके अलावा एक घायल है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया है।

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार सवार तीन लोग पांगी से तीसा आ रहे थे। साच पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी को ठीक करने में काफी समय बीत गया और साच पास में ही अंधेरा हो गया।

गाड़ी ठीक कर जब वे रानीकोट के पास पहुंचे तो धुंध होने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को एंबुलैंस की सहयता से नागरिक अस्पताल तीसा लाया गया।

इस दौरान रंजीना ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं तीसा से मेडिकल काॅलेज रैफर किए गए महिला के पति सोनू की भी मौत हो गई। हादसे मे घायल का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।

मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को मंडी में

हिमाचल प्रदेश के मंडी में विभिन्न श्रेणियों के 11...

UAE में नौकरी का मौका! इलेक्ट्रिशियन और फिटर की भर्ती, कल तक भरें Google Form

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए...

हिमाचल में ड्राइवर और JCB ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर को इंटरव्यू

ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के कुल 10 पदों को...