वन परिक्षेत्र देहरा के कर्मचारियों ने 3 तस्करों को गाड़ी सहित किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के तहत पड़ते वन परिक्षेत्र देहरा के कर्मचारियों द्वारा रात को छापेमारी के दौरान तीन वन तस्करों को एक इंडिका कार के साथ पकड़ने का समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन अधिकारी पिछले 6 माह से लगातार इन संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं, बीती रात CFS सनोट में वन परिक्षेत्र देहरा के कर्मचारी छापेमारी पर थे, तो उसी दौरान खैर के तस्करों ने वन अधिकारियों को देखा और भाग गये।

तस्करों का 2 घंटे से अधिक समय तक किया इंतजार

जब तस्कर कर्मचारियों को देखकर भागे तो 2 घंटे से अधिक समय के बाद बह वापिस आये। तस्करों के घटना स्थल पर वापिस आने के लिए वन अधिकारियों ने 2 घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया। साथ ही कहा जा रहा है कि लगभग 12:30 बजे तस्करों ने सोचा कि वे अकेले हैं और उन्होंने पेड़ काटना शुरू कर दिया है।

जब पेड़ काटने कि आवाज़ वहां पर छिपे कर्मचारियों को मिली तो बह मोके पर पहुंचे और उन्होंने 3 तस्करों को रंगे हाथ लिया। जबकि 2 तस्कर अंधेरी रात का फायदा उठाकर भाग गए। जिनकी तालशा जारी है।

क्या कहते है अधिकारी

DFO देहरा सनी वर्मा ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि वन विभाग की यह बड़ी उपलब्धि है। जो भी इन अवैध और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होगा उसे कभी बख्शा नहीं जाएगा और उन पर वन कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकडे हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है तथा फरार आरोपियों कि तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...