पठानकोट: आर्मी कैंप में जवान ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 2 जवानों की मौत

--Advertisement--

Image

पठानकोट – भुपिंद्र सिंह राजू

पठानकोट जिले के तहत मीरथल कैंटोनमेंट में सोमवार को एक जवान ने अपने साथी जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में 2 जवानों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद कैंटोनमेंट में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान लोकेश ने साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। मृतकों की पहचान हवलदार गौरी शंकर और सूर्यकांत के रूप में हुईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लोकेश घटनास्थल से भाग गया। आर्मी की तरफ से संबंधित पुलिस स्टेशन नंगरपुर को इसकी सूचना दी गई है।

वहीं घटना स्थल पर आर्मी ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग क्यों की गई, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...