
मंडी – डॉली चौहान
धनोटू चौक सुंदरनगर में एनएच-21 के किनारे एक ट्रक पलट गया, जिससे साथ लगती कार को नुकसान हो गया और ट्रक में बैठे ड्राइवर-कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल भेजा गया। सूचना है की कंडक्टर को काफी चोट लगी है।
ट्रक के पलट जाने से जहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, वहीं जाम की स्थिति भी बन गई। जिसे मौके पर पुलिस ने पहुंचकर संभाला।
दिल्ली से पंजाब जा रही पर्यटक कार की जोरदार टक्कर
वहीं दूसरी तरफ एनएच -21 पर दिल्ली से मनाली जा रही पर्यटक वाहन सुंदरनगर के चतरोखडी चौक पर बने डिवाइडर से जोरदार टक्कर ही गई, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ है व सभी सवारियां सुरक्षित है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को धक्का लगाते हुए सडक़ के एक किनारे पर करते हुए यातायात बहाल किया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस हादसों के डिवाइडर पर संकेतिक यंत्र अथवा कोई अन्य सुरक्षा व्यवस्था करते हुए लोगों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एनएच -21 पर सुंदरनगर के सबसे व्यस्तम चतरोखड़ी चौक पर हादसों के नाम से मशहूर डिवाइडर से अब तक कई दर्जन वाहन टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बावजूद इसके न तो एनएचआई और न ही प्रशासन द्वारा लोगों की जान माल की सुरक्षा को लेकर डिवाइडर के मुहाने पर कोई भी सुरक्षा उपाय अथवा संकेतिक यंत्र नहीं लगाए गए हैं।
जिससे इस स्थान पर हादसे है कि थमने का नाम नहीं ले रहे है।
