
चम्बा – भूषण गुरुंग
चंबा जिला में आम आदमी पार्टी ने आज जिला प्रभारी कुक्कू भाई ठाकुर की अध्यक्षता में अग्नीपथ योजना के खिलाफ केंद्र सरकार के गलत फैसले को लेकर चम्बा बाजार मैं प्रदर्शन करते हुए डीसी दुनीचंद राणा को ज्ञापन सौंपा।
सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाये।
आप ने कहा कि देश को युवाओं के ‘‘गुस्से की आग से झुलसने’’ से बचाने के लिए अग्निपथ योजना को रद्द किया जाए। अरविंद केजरीवाल पार्टी ने इस आर्मी विरोधी योजना को वापस लेने की युवाओं की मांग का समर्थन किया।
सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी चम्बा (आप) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाये।
जिला महासचिव सलीम खान ने कहा ने कि देश को युवाओं के ‘‘गुस्से की आग से झुलसने’’ से बचाने के लिए अग्निपथ योजना को रद्द किया जाए। चंबा जिला में आज शांति पूर्ण तरीके से विरोध मार्च निकाला गया।
आम आदमी पार्टी ने इस योजना को वापस लेने की युवाओं की मांग का समर्थन किया। जिला प्रभारी कुकू भाई ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री यह योजना इसलिए लाये हैं ताकि निजी कंपनियों में प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
उन्होंने दावा किया कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले युवा चार साल की सेवा के बाद कहीं के नहीं रह जाएंगे क्योंकि इन्हें पेंशन और अन्य लाभ नहीं मिलेंगे।
जिला सचिव सलीम खान ने आरोप लगाया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी निजी कंपनियों के फायदे के लिए अग्निपथ योजना लाए हैं। वह सेना को अपनी निजी एजेंसी, सुरक्षा गार्ड के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाना चाहते हैं। यह देश की सेना और देश के युवाओं का अपमान है।’’
सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले युवा देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करते हैं और सर्वोच्च बलिदान देने से भी नहीं हिचकिचाते क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे कल उनके साथ नहीं होंगे, तब भी सरकार उनके परिवार के सदस्यों का ख्याल रखेगी।
उन्होंने नयी योजना के तहत सशस्त्र बलों में भर्ती होने वालों को सेवा के बाद दिए जाने वाले लाभों को ‘‘पूरी तरह से अपर्याप्त’’ करार दिया।
आप नेता ने दावा किया कि चार साल की सेवा के बाद भर्ती होने वाले युवाओं के पास आत्महत्या करने, अपराध का रास्ता अख्तियार करने या किसी निजी कंपनी में 8,000-15,000 के वेतन की सुरक्षा गार्ड की नौकरी तलाश करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। इस मौके पर आज चंबा जिला जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
