अग्निपथ बवाल के बीच अग्निपथ योजना के तहत सेना में अगले हफ्ते से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

देश भर में आर्मी भर्ती में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर मचे बवाल के बीच अब सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया कि योजना के तहत आर्मी भर्ती में आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गाया है। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि 24 जून से भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

युवाओं को उम्र में छूट देने का फैसला सरकार से मिल गया है और जल्द ही भर्ती घोषणा की जाएगी। सेना में भर्ती होने वाले जवान अब अग्रिवीर के नाम से जाने जाएंगे।

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती चार साल करने का फैसला लिया है, जिसका देशभर में विरोध जारी है। कहीं ट्रेनें जलाई जा रही हैं, तो कहीं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ऐसे में सरकार के आदेशों पर सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान सेना प्रमुख ने किया है। अब इस पर कितना और बवाल होगा, देखने वाली बात होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...