मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की सराहना की

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज अपने चंबा प्रवास के दुसरे दिन डलहौज़ी में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की सराहना की। उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो इस योजना का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कांसेप्ट देश के सामने रखा है वह सराहनीय है और विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीतिक कर रहा है जो ठीक नहीं है। ये देशभर के युवाओं के लिए एक मौका है और उन्हें रोजगार की अपार संभावनाएं इसमें प्राप्त होंगी।

जयराम ठाकुर ने अग्निपथ योजना को एक दूरदर्शी योजना बताया और कहा कि इससे युवाओं को देश के लिए काम करने का मौका मिलेगा।

इससे पहले बनीखेत पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया ।

यहाँ पर मुख्यमंत्री ने भाजपा मंडल डलहौज़ी के द्वारा रखे गए मंडल मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। जिला मार्किट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने मुख्यमंत्री को शाल व टोपी व चंबा थाल देकर सम्मानित किया ।

गौरतलब है कि बीते दो दिनों से देशभर के कई राज्यों के युवा इस योजना का विरोध करते हुए सड़कों पर उतरे और इस दौरान आगजनी की कई घटनाएं भी सामने आईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...