बकरियां चरा रहे युवक पर भालू ने किया हमला, टांग-बाजू और सिर नोचा

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

खड़ीहार पंचायत के छाम्ब गांव के युवक को भालू ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार युवक विशाल राणा अपने घर से कुछ दूरी पर गतोत के जंगल के साथ अपनी बकरियां चरा रहा था। इस दौरान वह नाले में पत्थर के ऊपर बैठा हुआ था कि अचानक भालू ने पीछे से उस हमला कर दिया। भालू ने हमले के दौरान युवक की टांग, बाजू और सिर को नोच डाला।

वहीं भालू का हमला होते युवक द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय युवकों राकेश, बिट्टू  व गोल्डी आदि ने उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा पहुंचाया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर रैफर कर दिया। वहीं लोंगों ने संबंधित विभाग से पीड़ित युवक की आर्थिक सहायता करने व भालू को दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...