निजी बस व टिप्पर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 12 लोग घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिले के तहत तहसील लडभड़ोल के अंतर्गत आते तैण नामक स्थान के पास एक निजी बस और टिप्पर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक निजी बस बैजनाथ से सांडापत्तन की ओर जा रही थी तो तैण के पास अचानक बस और टिपर में जबदस्त भिड़ंत हो गई।

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान ऊटपुर और सांडापत्तन निवासी के रूप में हुई है, जिसमें कुछ नन्ही बच्चियां भी शामिल हैं। वहीं इस हादसे में टिप्पर चालक भी गंभीर घायल हुआ है।

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जब अपने रूट पर निजी बस सांडापत्तन जा रही तो उसी दौरान इन दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के सभी घायलों को तुरंत प्रभाव से 108 एम्बुलैंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया।

जहां डॉं. अदिति अवस्थी ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि शाम तक सभी घायलों को घर भेज दिया जाएगा।घटना की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं मौके पर लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने घायलों का हालचाल भी जाना। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेन्द्र नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गौशाला में रहने को मजबूर पत्नी, शौचालय भी नहीं दिया; हाईकोर्ट ने तलाक याचिका खारिज की

पत्नी को गौशाला में रखने और शौचालय इस्तेमाल नहीं...

तीन बच्चों को छोड़कर महिला फरार, सास के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

तीन बच्चों की मां के अचानक लापता होने से...

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...