छात्र इकाई SFI ने मांगों को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

शिमला, 16 जून – जसपाल ठाकुर

SFI इकाई ने वीरवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। मांग थी कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती नहीं हुई है, उसको जल्द से जल्द करवाया जाए।

SFI विश्वविद्यालय इकाई ने इससे पहले भी यह मांग उठाई थी कि नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियों को जल्द से जल्द करवाया जाए पर देखने को मिलता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरफ कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आउट सोर्स भर्तियों को करवाया जा रहा है। SFI ने मांग की कि जल्द से जल्द नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियों को करवाने की मांग की है।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो पंचायत सेक्रेटरी की परीक्षा करवाई थी उसका परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है। परिणाम घोषित करने में विवि प्रशासन अपने हाथ पीछे खींच रहा है, जिसके चलते ऐसे छात्रों को जिन्होंने पंचायत सेक्रेटरी की भर्ती की परीक्षा दी थी, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इतना समय बीत जाने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया गया है। SFI का कहना है कि इन परिणामों को बिना किसी टालमटोल के जल्द से जल्द घोषित किया जाए।

इसके साथ SFI ने मांग रखी है कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर जितनी भी दुकानें हैं, उनके अंदर रेट लिस्ट को लगाया जाए। रेट लिस्ट न लगने के कारण दुकानदार छात्रों से मनमानी तरीके से लूट कर रहे हैं।

SFI विश्वविद्यालय इकाई ने ज्ञापन में कहा है कि यदि इन मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा नहीं किया गया तो शीघ्र विवि  का घेराव किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार खुद प्रशासन होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related