
नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया
पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत पंचायत कथौली के वलोहड़ गांव में स्क्रैप का काम करने वाले व्यक्ति को दिन दहाड़े लूटने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लुटेरों की पहचान अभिषेक गुलेरिया गांव ताहलियाँ व दलजीत सिंह गांव मरियाना ज्वाली के रूप में हुई है।दोनों लुटेरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई व पुलिस ने बाइक के नंबर से दोनों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति त्रिलोक चंद शनिवार की सुबह व्यापारी को स्क्रैप देने आया तो सड़क पर बाइक सवार दो व्यक्तियों ने स्क्रैप देने की बात कहीं व उसे बाइक पर बिठा कर सुनसान जगह पर ले गए।
पीड़ित के साथ मार पीट की व जितने पैसे उसके पास थे सारे लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई व पुलिस ने सड़क किनारे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी । पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
जब इस बारे में डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
