लंज की गज खड में डूवने से युवक की मौत,सीएचसी लंज के दरवाजे वंद होने से नहिं मिला प्राथमिक उपचार

--Advertisement--

Image

लंज की गज खड में डूवने से युवक की मौत, स्थानीय युवाओं ने कडी मशकत के वाद. वाहर निकाला, सीएचसी लंज के दरवाजे वंद होने से नहिं मिला प्राथमिक उपचार

लंज/कांगड़ा- निजी संवाददाता

पुलिस शाहपुर थाना के तहत पड़ती गज खड में वटवला के पास पुल के नीचे एक युवक की डूवने से मौत हो गई । युवक की पहचान आर्शित (आशी) 19 साल पुत्र ज्ञान चंद निवासी भदरोया तहसील गंगथ के रूप में हुई ।

जानकारी के मुताविक युवक अपने मामा शिव कुमार के परिवार के साथ वगलामुखी मंदिर में माथा टेकने गया था व माथा टेककर वापिस आ रहे थे।

गज खड पर पंहुचने पर दो लडके आर्शित व उसके मामा का लडका पानी में नहाने लगे व गहरे पानी में चले गए। इतने में शिव कुमार भी वहां पंहुच गया व उन दोनों को पानी से वाहर निकालने की कोशिश में गहरे पानी में चला व तीनों डूवने लगे।

इतने में शिव कुमार की पत्नी व वेटी ने शोर मचा दिया व वहां थोड़ी दूरी पर स्थानीय युवक भी नहा रहे थे व कुछ पुल पर से गुजर रहे थे। उन्होने शोर सुनकर दौड लगाकर पानी से शिव कुमार व उसके वेटे को निकाल लिया लेकिन आर्शित गहरे पानी में वैठ गया ।

स्थानीय युवाओं सचिन कुमार, सुमित कुमार, छोटू राम,राकी, विल्लू सहित बहुत से युवाओं ने कोशिश जारी रखी व कडी मशक्कत के वाद रॉकी ने आर्शित को वाहर निकाला ।

पुलिस के आने से पहले स्थानीय युवा आर्शित को सीएचसी लंज ले गए,लेकिन अस्पताल पर ताला लगा होने के कारण आर्शित को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल सका व आर्शित की मौत हो गई युवक अपने परिवार का इकलौता वेटा वताया जा रहा है।

इस तरह के हादसे से इलाके में गहरा शोक है व लोगों ने गज खड पर सांईन वोर्ड लगाने व जगह को व्लैक सपोर्ट घोषित करने वात कही है। क्योंकि इस जगह पर हर साल कोई न कोई ऐसा हादसा होता रहता है।

वहीं शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुच गए व शव को अपने कब्जे में लिया था।उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...