वन विभाग के नाक तले हो रहा काँगड़ा से चम्बा में पत्थरों का अवैध कारोबार, वन विभाग की हटली चैक पोस्ट बनी सफेद हाथी

--Advertisement--

Image

सिहुंता- अनिल संब्याल

जिला काँगड़ा के कोटला, हरियाँ, चक्की, सलोल, इत्यादि क्षेत्रों से इन दिनों चम्बा के भटियात के लिये अवैध पत्थरों का कारोबार चरम सीमा पर हो रहा है।

यह कारोबार किसी और की वजह से नहीं बल्कि वन कर्मियों की देख रेख में फल फूल रहा है क्योंकि जिला चम्बा के प्रवेश द्वार हटली में वन विभाग की चैक पोस्ट लगी हुई है । इस चैक पोस्ट पर नियमित रूप से वनकर्मी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं।

लोगों द्वारा यह पूछा जा रहा है कि पत्थरों का यह अवैध कारोबार आसमान के रास्ते तो किया नहीं जा रहा है। चम्बा के सिहुंता , समोट ,टुंडी, दुलारा, गरनोटा ,के लिये तो इसी चैक पोस्ट से होकर जाना पड़ता है फिर यह अवैध पत्थर कैसे जा रहा है ।

बता दें कि यह पत्थर बगैर माइनिंग फॉर्म के जा रहा है । इससे एक ओऱ तो सरकार के राजस्व को चुना लग रहा है वहीं दूसरी ओर अवैध खनन को बढ़ाबा मिल रहा है। इस चैक पोस्ट पर डयूटी कर रहे वनकर्मियों से जब इस बारे पूछा जाता है तो वे कर्मी चैक पोस्ट पर स्टाफ न होने का हवाला देतें हैं।

बता देतें हैं कि यह चैक पोस्ट वन विभाग के गोला ब्लॉक के अंतर्गत आती है और इस गोला ब्लॉक में वनपाल भी है, वनरक्षक भी हैं औऱ चैक पोस्ट पर फारेस्ट वर्कर भी अपनी डयूटी दे रहें हैं।

क्या कहते है अधिकारी

इस संदर्भ में जब बन परिक्षेत्र अधिकारी सिहुंता सुमन धीमान से दुरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि यह चैक पोस्ट हटली ब्लॉक के अंतर्गत आती है और जिम्मेदारी वनपाल गोला की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...