हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर और मुखर हुई AAP, छेड़ा नया अभियान

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में भाजपा, कांग्रेस के अलावा, आम आदमी पार्टी भी लगातार सक्रिय है. आम आदमी पार्टी लगातार हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है. अब आम आदमी पार्टी ने एक अभियान शुरू किया है.

हाल ही में नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आज #SelfieWithSchool अभियान की शुरुआत सोलन जिले से की है.

उन्होंने एक वीडियो जारी कर प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था और जर्जर स्कूलों पर लोगों से पार्टी की मुहिम से जुड़ने की अपील की. अध्यक्ष सुरजीत ने सोलन जिला के प्राथमिक विद्यालय गुलहाड़ी में स्कूल के हालात को दिखाते हुए सेल्फी ली और अभियान की शुरुआत की.

साथ ही कहा कि हिमाचल की सम्मानित जनता के समक्ष आज आम आदमी पार्टी शिक्षा को लेकर एक जन अभियान शुरू करने जा रही है. जिसका नाम #Selfiewithschool है.

इसमें हिमाचल के लोग अपने आस-पास के सरकारी स्कूलों का हाल खुद बनाएंगे और बीजेपी-कांग्रेस को बताएं कि इतने साल में हमारे बच्चों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि इस अभियान से हिमाचल के सभी लोग जुड़ सकते हैं.

अध्यक्ष सुरजीत ने बताया कि लोगों को अपने क्षेत्र के या अपने आसपास के स्कूलों के साथ सेल्फी लेनी है और फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम पर #SelfieWithSchool हैशटैग के साथ पोस्ट करनी है.

साथ ही वह व्हाट्सएप पर पार्टी के नबंर 9805360763 पर भी स्कूलों की फोटो भेज सकते हैं.साथ ही आप स्कूल को बैकग्राउंड में रखकर वीडियो के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं.

सुरजीत ने कहा कि लोग हिमाचल के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था पर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं. शिक्षा को आम आदमी पार्टी जन अभियान बनाना चाहती हैं. जो आपकी भागीदारी के बग़ैर संभव नहीं होगा.

शिक्षा म़ॉडल को लेकर लगातार हमलावर पार्टी

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रदेश के शिक्षा मॉडल को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है. दिल्ली के सीएम और पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल 3 बार बीते दो माह में हिमाचल का दौरा कर चुके हैं.

बीते सप्ताह हमीरपुर में केजरीवाल ने शिक्षा के मुद्दे पर लोगों से संवाद किया था. इसके अलावा, दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया शिमला में दो बार आ चुके हैं. लगातार पार्टी के नेता हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...