काँगड़ा: पैट्रोल पम्प दिलवाने के नाम पर साढ़े 30 लाख रुपए की ठगी, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा में तहत पड़ते पुलिस थाना क्षेत्र देहरा के तहत हारमिटां निवासी के साथ पैट्रोल पम्प खोलने के नाम पर करीब 30 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने 6 लोगों पर इस विषय में मुकद्दमा दर्ज किया है।

हारमिटां निवासी दौलत सिंह व रणजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया है कि उनके नजदीकी गांव के एक व्यक्ति जिसे वह कई वर्षों से जानते हैं, उसने उन्हें इंडियन ऑयल का पैट्रोल पम्प दिलवाने के नाम पर साढ़े 30 लाख रुपए की ठगी की है।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 व 34 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...