दादा की तेरहवीं पर जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, युवती की मौत, 3 घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे-707 पर टिम्बी के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे-707 पर टिम्बी के पास एक सड़क हादसा उस समय पेश जब एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार की तेहरवीं में टिम्बी से गंगटोली अपने गांव जा रहे थे कि टिम्बी से 2 किलोमीटर की दूरी पर भांगी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने अंशिका (16) पुत्री जगपाल निवासी गंगटोली को मृत घोषित कर दिया।

जबकि सचिन (16) पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी गंगटोली, मंजू (22) पुत्री कुंदन सिंह निवासी गंगटोली व यशपाल (17) पुत्र चमेल सिंह निवासी गंगटोली गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है की मृतक युवती के दादा का कुछ दिन पहले निधन हुआ है तथा मंगलवार को दादा की तेरहवीं थी और सभी सभी लोग टिम्बी से गंगटोली जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया की कार के खाई में गिरने से एक युवती की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...