नशे की जड़ों पर करारा प्रहार, पुलिस ने युवक से पकड़ी चिट्टे की सबसे बड़ी खेप

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने सुंदरनगर में चिट्टे की लाखों रुपए की बड़ी खेप को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाई-वे-21 पर पुंघ में मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम मुख्य आरक्षी टेकचंद के नेतृत्व में यातायात चेकिंग पर मौजूद थी।

इसी दौरान पैदल जा रहे 23 वर्षीय अक्षत गुलेरिया पुत्र पंकज गुलेरिया गांव पंजेठि डाकघर तल्याहड तहसील सदर जिला मंडी की शक के आधार पर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 151 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद की।

टीम द्वारा युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चिट्टे की कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक है।

उधर, मंगलवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने एक 23 वर्षीय युवक को 151 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहां कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...